गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत सिहोडीह मौर्यापुरी की सड़क बदहाली स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन बाधित है और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है। पैदल चलकर स्कूल वाहन तक पहुंचने के दौरान गड्ढों के कारण उन्हें दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

वार्डवासियों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, खासकर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन और नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक शुद्धिव्य कुमार सोनू से अविलंब सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।













