Aba News

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश दिवस पर गिरिडीह में निकली प्रभात फेरी, गूंजा भजन-कीर्तन

गिरिडीह सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस के अवसर पर गिरिडीह में सिख समाज की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी प्रातः पंजाबी मुहल्ला स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर बंगाल रूबी, शिवम हॉस्पिटल, मकतपुर चौक, शांति भवन रोड, डीडीसी ऑफिस और विश्वनाथ मंदिर होते हुए पुनः पंजाबी मुहल्ला गुरुद्वारा पहुंची। पूरे मार्ग में संगत द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फेरी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस संबंध में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी ने बताया कि प्रकाश दिवस को लेकर प्रभात फेरियां 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक निकाली जाएंगी, जबकि 4 जनवरी को स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा में भव्य रूप से गुरुपर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया सहित बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें