Aba News

कंबल वितरण में गड़बड़ी का आरोप, ‘16 जनवरी बेंगाबाद चलो’ अभियान तेज

बेंगाबाद प्रखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के बीच गरीबों के लिए किए जा रहे कंबल वितरण में गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिल पा रहा है और वितरण व्यवस्था में दलाल-बिचौलियों की भूमिका बढ़ती जा रही है। ताराजोरी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कंबल वितरण सहित कई बुनियादी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। यादव ने प्रशासन से पारदर्शी व्यवस्था अपनाकर हर वास्तविक जरूरतमंद तक कंबल पहुंचाने की मांग की।

राजेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता की बदहाली का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चुनाव के बाद गरीबों को भुला दिया जाता है। उन्होंने ऐलान किया कि 16 जनवरी को कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर जनता के मूल सवालों को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से “16 जनवरी बेंगाबाद चलो” के नारे के साथ अभियान में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें