बड़ा चौक स्थित वर्षों से स्थापित श्री राम जानकी महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को पूजा पाठ के साथ शुरू हुआ। पहले दिन विधि विधान से राम जानकी ओर हनुमान की आराधना कर पूजा पाठ आरती किया गया। बताया गया कि 30 दिसंबर को संध्या 7 बजे से सुंदरकांड का आयोजन होगा।

31 दिसंबर को राम जानकी पूजा सुबह 9 बजे से होगी। उसी दिन दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस वार्षिकोत्सव को संपन्न कराने के लिए कमिटी के लोग लगे हुए है। इस आयोजन से भक्ति भाव का माहौल बन गया है।












