Aba News

पूर्व महापौर सुनील पासवान ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’

गिरिडीह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज नगर निगम के पूर्व महापौर सुनील कुमार पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना गया।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं के बीच स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों से बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन न करने की अपील की और कहा कि इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस अवसर पर मंडल संयोजक अशोक राम, सोनू राम, अजय कुमार, राजाराम, गुड्डू साहू, प्रेम सिन्हा, शुभम पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें