Aba News

कड़ाके की ठंड में जनसुविधाओं पर उठे सवाल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

गिरिडीह कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव ने रविवार को धरियाडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर शहरी क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर में बहुत कम स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे कई इलाकों के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने नगर प्रशासक से बचे हुए क्षेत्रों में शीघ्र अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

दिनेश यादव ने ठंड के कारण बढ़ रही बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने सिविल सर्जन से इस पर त्वरित संज्ञान लेने की अपील की। वहीं, कंबल वितरण को लेकर कहा कि अब भी कई गरीब और जरूरतमंद लोग वंचित हैं। उन्होंने उप नगर आयुक्त और उपायुक्त से सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की मांग की। प्रेस वार्ता में राम प्रसाद यादव, भवेश यादव, मनोज यादव और देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें