गिरिडीह में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सिकदारडीह पंचायत में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया जमिला खातून, मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा उर्फ डब्लू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। कंबल पाकर लाभार्थियों ने राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मेहताब मिर्जा ने कहा कि पंचायत की प्राथमिकता हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना है और यह जनसेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।












