Aba News

गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पार्टी का 141वां स्थापना दिवस

गिरिडीह जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा पार्टी का झंडा फहराने और राष्ट्रगीत गाने के साथ हुई। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड कांग्रेस कार्यालयों और पंचायत स्तर पर भी ध्वजारोहण किया गया।

जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद देश के विकास में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाली विचारधारा है। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है।

कार्यक्रम में संतोष मिश्रा, बलराम यादव, मोहम्मद अली खान सहित कई नेताओं ने विचार रखे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें