Aba News

शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर कूच की तैयारी, महुआटांड़ में माले की जीबी बैठक

गिरिडीह भाकपा (माले) द्वारा शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में महुआटांड़ गांव में एक जीबी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों पार्टी सदस्य शामिल हुए। बैठक में माले नेताओं कन्हाई पांडेय, प्रखंड सचिव मसूदन कोल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि 16 जनवरी को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता बगोदर पहुंचकर शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए माले जिला कमिटी नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि 4 जनवरी को पपरवाटांड़ में शहरी क्षेत्रों की जीबी बैठक होगी, जिसमें सभी ब्रांच कमिटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह ने बड्डीहा और तेलोडीह जैसे इलाकों में जनता पर हुए अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर उन्हें बचाया था। वे केवल बगोदर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड-बिहार के जननेता थे। उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें