Aba News

गिरिडीह: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा और प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

गिरिडीह में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) संबंधी कार्यों की प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की गई और SIR से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि महिला पर्यवेक्षकों की भूमिका सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मैपिंग कार्य समयबद्ध और पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में डेटा संकलन, सत्यापन, रिपोर्टिंग प्रणाली, प्रपत्रों का उपयोग, मानकीकरण और मानक वर्ष 2003 की वोटर सूची से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी, महिला पर्यवेक्षक और अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे, और सभी को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें