झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद ने कहा कि 6 रजब के मुबारक मौके पर गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित हुसैनी अंजुमन में लंगर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज का दिन हिंदुस्तान की तारीख में बेहद अहम है, क्योंकि उर्दू तारीख के अनुसार 6 रजब को हजरत ख्वाजा गरीब नवाज, जिनका नाम हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह है, हिंदुस्तान तशरीफ लाए थे। इस वर्ष उनके आगमन को 814 साल पूरे हो रहे हैं और इसी उपलक्ष्य में उर्स मनाया जा रहा है। इस मौके पर अजमेर शरीफ में देश के कोने-कोने से जायरीन पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी देते हैं।

नौशाद अहमद चांद ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ऐसे सूफी संत थे, जिनसे मोहब्बत सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं, बल्कि हर मजहब के लोग उनसे अकीदत रखते हैं। 6 रजब को उनके नाम से लंगर बनाकर गरीबों में बांटा जाता है और खैरात की जाती है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला ख्वाजा गरीब नवाज के सदके हिंदुस्तान को अमन और सुकून अता फरमाए। कार्यक्रम में नौशाद अहमद चांद, सरफराज चांद, टिंकू खान, हाजी तंजील, राजन कुरैशी, कल्लू भाई, गुफरान, शाहिद और पप्पू सहित कई लोग मौजूद रहे।












