Aba News

दूधपनिया में स्व. चूड़का मरांडी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन

गिरिडीह के दूधपनिया ग्राम में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय चूड़का मरांडी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का समापन शुक्रवार की देर शाम को हो गया। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरी लाल मरांडी के पिता की पुण्यतिथि पर फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया गया था। समापन के दौरान अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया दूधपनिया हरिलाल मरांडी, फुलची मुखिया परमेश्वर मुर्मू, मुखिया हलदर राय, ग्राम प्रधान रीतलाल मरांडी मनोज हेंब्रम,संतोष मुर्मू आदि लोग उपस्थित थे।

इस आयोजन में गीत, नृत्य एवं बांसुरी वादन भी देखा गया। कई टीमों के बीच दो दिनों तक फुटबॉल टूर्नामेंट होने के बाद निर्णायक मैच भी खेला गया। मैच के अंत में प्रथम पुरस्कार ब्लैक टाइगर फुटबॉल क्लब, द्वितीय पुरस्कार भरकट्टा सहराज गिरिडीह, तीसरा पुरस्कार वॉयस क्लब महादेवडीह गांडेय एवं चतुर्थ पुरस्कार आदर्श गोयस को दिया गया।

इस मौके पर दूध पनिया ग्राम के निवासी काफी उत्साहित होकर इस मैच को देखा और चूड़का मरांडी को स्मरण किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का निर्णय किया। इस बाबत हरी लाल मरांडी ने कहा कि उनके पिता चुडका मरांडी शिक्षा के लिए सदैव अलख जगाने का काम किया। कहा कि वे समाज सेवा के रूप में लोगों की सेवा करते थे। मौके पर उनके व्यक्तित्व के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें