Aba News

गिरिडीह में साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई। शनिवार को साइबर थाना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी 19 वर्षीय आनंद कुमार मंडल उर्फ अनी राज और 20 वर्षीय पिंकू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले में शामिल 21 वर्षीय प्रिंस कुमार मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने बेंगाबाद थाना अंतर्गत बिराजपुर गांव के आसपास से दोनों आरोपियों को दबोचा। उनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। सूचना के सत्यापन के बाद साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें