Aba News

गिरिडीह की फौजिया परवीन ने कोयलांचल विश्वविद्यालय से उर्दू पीजी ऑनर्स में प्राप्त किया राज्य स्तर सम्मान

धनबाद स्थित विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में गिरिडीह जिले के पचम्बा मिर्जा मोहल्ला निवासी कलीम गद्दी की पुत्री फौजिया परवीन ने जिले का नाम रोशन किया। फौजिया परवीन ने सत्र 2019–2021 में उर्दू विषय में स्नातकोत्तर (पीजी ऑनर्स) की पढ़ाई करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और गौरव का माहौल बना रहा। फौजिया की इस सफलता पर उनके परिवारजन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान न केवल फौजिया परवीन के लिए, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें