शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भूपेंद्र मोरवी और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। इस दौरान झारखंड सरकार द्वारा पेशा कानून लागू किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के प्रति आभार जताया।

प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र मोरवी ने पेशा कानून को आदिवासी, मूलवासी और ग्रामीण समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हर प्रखंड और गांव में कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। वहीं बंधु तिर्की ने इस कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।












