Aba News

गिरिडीह बस स्टैंड में पाकेटमारी का मामला, दो युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया

गिरिडीह शहर के बस स्टैंड परिसर में बंगाल से आए सैलानियों के साथ पाकेटमारी की घटना सामने आई। सैलानी पारसनाथ घूमकर दुमका जाने के लिए ऑटो से बस स्टैंड पहुंचे थे, तभी दो युवकों ने उनकी जेब से पैसे और सामान चुरा लिया। घटना का पता चलते ही सैलानियों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों कथित पाकेटमारों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा, जिससे बस स्टैंड में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाना ले गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें