बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह के तत्वाधान में शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, संरक्षक जयप्रकाश लाल, महामंत्री इंद्रजीत लाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने बरनवाल समाज के आदिपुरुष महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन राजनंदनी ने किया, जबकि बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर लखन लाल बरनवाल ने समाज की एकता और सहयोग पर जोर देते हुए पूर्वजों के आदर्शों पर चलने की अपील की। जयप्रकाश लाल ने नारी और युवा शक्ति को सामाजिक उत्थान का आधार बताया। कार्यक्रम में चित्रांकन व नृत्य में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश और मजबूत हुआ।













