भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन शताब्दी के 101 वर्ष पूरे होने के बाद शुक्रवार को मोदी धर्मशाला में गिरिडीह विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा नेता अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड बनने में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया गया। किस तरह से उन्होंने बीजेपी सरकार में देश की प्रगति को विकसित किया था और देश को मजबूती प्रदान किया था उसके बारे में याद किया गया।

इस बाबत अमर बावरी ने कहा कि 25 दिसंबर को झारखंड निर्माता परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयति मनाई गई। शताब्दी वर्ष के तहत एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इन्होंने झामुमो और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद,पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,दिनेश यादव, चुन्नू कांत, प्रो बिनीता कुमारी, प्रकाश सेठ, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान आदि लोग मौजूद थे।













