Aba News

नवडीहा में वाहन जांच अभियान में गिरफ्तारी, देशी कट्टा और जिन्दा गोली के साथ अपराधी पकड़ा गया

देशी कट्टा और जिन्दा गोली के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। नवडीहा ओपी में प्रेस वार्ता कर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि पुलिस ने अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक अपराधी को देशी कट्टा और जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अपराधी का नाम नरेश यादव है जो जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का रहने वाला है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद 25 दिसम्बर की देर रात नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाईस्कूल के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में रंगदारी वसूलने तथा दहशत फैलाने की नियत से घूम रहा था।नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए अपराधी को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें