गिरिडीह के प्रसिद्ध मोबाइल विक्रेता राज टेलीकॉम द्वारा आयोजित मेगा लकी ड्रॉ का आठवां सप्ताह उत्साह और खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। इस मेगा ड्रॉ में बरवाडीह निवासी सरफराज अंसारी ने स्कूटी जीतकर सबसे बड़ा इनाम अपने नाम किया। वहीं कृष्ण अभिषेक ने रेफ्रिजरेटर, लक्ष्मी देवी ने वाशिंग मशीन, बेबी देवी ने टीवी और सहदेव मुर्मू ने माइक्रोवेव ओवन जीतकर अपनी किस्मत आजमाई। इसके अलावा अन्य ग्राहकों को भी आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। विजेताओं की घोषणा के बाद राज टेलीकॉम की ओर से उन्हें मौके पर ही पुरस्कार सौंपे गए।

इस अवसर पर राज टेलीकॉम के संचालक रवि रंजन ने बताया कि ग्राहकों के लिए यह मेगा ऑफर लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल चिपसेट की कमी के कारण मोबाइल फोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में जो ग्राहक नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं, वे जल्द निर्णय लें, ताकि बढ़ी हुई












