सदी के महान गायक मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती गिरिडीह में एकता कल्चरल फाउंडेशन के बैनर तले श्रद्धा और संगीत के साथ मनाई गई। आजाद नगर स्थित सानू कैंपस में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केक काटे गए और संगीत प्रेमियों ने रफी साहब के अमर गीत गाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू सानू ने की, जिन्होंने कहा कि रफी साहब आज भी दिलों पर राज करते हैं और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भी उनकी विरासत से जोड़ने का प्रयास है।

फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिन्हा ने सभी को रफी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महान गायकों को समय-समय पर याद करना हमारी जिम्मेदारी है। सचिव संजू खान और महासचिव टिंकू शर्मा ने बताया कि एकता कल्चरल फाउंडेशन जल्द ही अपना 38वां कार्यक्रम आयोजित करेगा और संस्था को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में गिरिडीह के बड़ी संख्या में कलाकार और संगीत प्रेमी शामिल हुए।












