Aba News

कोडरमा–सलैया–मधुपुर रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

गिरिडीह जिले की कोडरमा–सलैया–मधुपुर रेल लाइन पर एयरपोर्ट के पास, पोल नंबर 299 और 300 के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की टक्कर से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलोनारी थाना, बैंगाबाद निवासी बबलू दास (लगभग 35 वर्ष) के रूप में की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत रेलवे और पुलिस प्रशासन को दी।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से रेल ट्रैक के आसपास सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें