Aba News

क्रिसमस पर खंडोली में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पिकनिक और बोटिंग का लिया आनंद

क्रिसमस और बड़ा दिन के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खंडोली में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से पहुंचे पर्यटकों ने खंडोली की पहाड़ी चोटी से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह नजर आया। कई परिवारों ने अपने साथ लाए गए व्यंजनों के साथ पिकनिक मनाई, जबकि कुछ ने स्थानीय स्टॉलों से स्वादिष्ट फास्ट फूड का लुत्फ उठाया।

इसके बाद सैलानियों ने खंडोली डैम में बोटिंग कर मनोरम दृश्य का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि गिरिडीह-बेंगाबाद रोड पर स्थित खंडोली पर्यटक स्थल जिले का प्रमुख आकर्षण है, जहां मनोरंजन के लिए कई स्टॉल, नाश्ता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। त्योहार के मौके पर यहां का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें