गिरिडीह, 24 दिसंबर 2025: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की समीक्षात्मक बैठक सुभाष पब्लिक स्कूल, कोलडिहा के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता District 322A के District Governor PMJF लायन संजय कुमार ने की। उनके साथ Region Chairperson PMJF लायन ए.के. सिन्हा भी उपस्थित रहे। अतिथियों के आगमन पर क्लब सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक की शुरुआत इन्वोकेशन, विश्व शांति के लिए एक मिनट के मौन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर जिला पाल एवं अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में क्लब सचिव लायन सुदीप गुप्ता ने सत्र 2025-26 के कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। District Governor लायन संजय कुमार ने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में एक स्थायी प्रोजेक्ट की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। साथ ही मिशन 1.5 मिलियन के तहत नए सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया। क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने हंगर वीक, हेल्थ अवेयरनेस, मेडिटेशन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।













