Aba News

राजधनवार मॉब लिंचिंग मामले में कांग्रेस का पीड़ित परिवार से मुलाकात, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया बुधवार को राजधनवार पहुंचकर मॉब लिंचिंग की घटना में मृत कमलेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सतीश केडिया ने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने या किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और कानून अपना काम कर रहा है।

मौके पर झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, यश सिन्हा, जुनेद आलम, विमल सिंह, अवधेश सिंह सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें