Aba News

गिरिडीह पचम्बा थाना में थाना दिवस आयोजित, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई

गिरिडीह पचम्बा थाना परिसर में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी की उपस्थिति में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद से जुड़े कुल तीन मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिन पर संबंधित पक्षों की मौजूदगी में विचार किया गया।

सुनवाई के क्रम में एक मामले का मौके पर ही (ऑन द स्पॉट) निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों में दोनों पक्षों को आपसी बैठक कर आपसी सहमति से समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संवाद और आपसी समझ से विवादों का समाधान अधिक प्रभावी और स्थायी होता है।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें