लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। क्लब द्वारा गिरिडीह शहर के तिरंगा चौक, सुभाष पब्लिक स्कूल, बक्सीडीह रोड एवं सिहोडीह क्षेत्र में 200 से अधिक जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखी।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करने का निर्णय लिया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि “जहां जरूरत, वहां हम” लायन इंटरनेशनल का मूल मंत्र है,

जिसे क्लब निरंतर आगे बढ़ा रहा है। क्लब सचिव लायन सुदीप गुप्ता ने भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।













