Aba News

बी.एन. साहा डीएवी में शैक्षिक भ्रमण सह पिकनिक, बच्चों ने लिया ज्ञान और आनंद का संगम

बी.एन. साहा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिरसिया द्वारा नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण सह पिकनिक का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को खंडोली पार्क ले जाया गया, जहाँ उन्होंने प्रकृति के बीच रंग-बिरंगे फूलों, पौधों और विभिन्न वनस्पतियों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से कक्षा में सीखे ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझा, जिससे उनके सामाजिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिला।

इसके बाद आयोजित पिकनिक में बच्चों ने खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, अंताक्षरी एवं कविताओं का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ जारी रहेंगी। कार्यक्रम की सफलता में श्वेता सिन्हा, लीना नेवपानी सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें