हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन झारखंड कोर कमिटी की बैठक सोमवार को पतरातु में सम्पन्न हुई। जिसमें मानवाधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में आने वाले नव वर्ष में जरूरतमंदों की मदद, संस्था के उद्देश्यों का पालन और जन कल्याण के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन हेल्पिंग कॉर्प्स के अध्यक्ष विशाल गंभीर और उपाध्यक्ष मनोज चावला ने किया। इस अवसर पर लीगल हेड अर्पित कुमार सिन्हा और शशि भूषण साह ने लोगों को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी धाराओं की जानकारी दी। रांची के मानवाधिकार सेल के जिला सचिव सरदार दलजीत सिंह होरा ने नव वर्ष में कई कार्यक्रम तय करने की बात कही।

इस बैठक में हेल्पिंग कॉर्प्स के कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें राज्य सचिव रंजीत कुमार, झारखंड के लीगल हेड अर्पित कुमार सिन्हा, शशि भूषण साह, रांची के जिला सचिव सरदार दलजीत सिंह होरा, सुरजीत सिंह, सर्वेश कुमार और गिरिडीह के जिला सचिव जिम्मी चौरसिया, जिला संयोजक राजीव जायसवाल मुन्ना,रांची के जिला संयोजक अभिषेक चावला, राहुल गंभीर,राजन गुप्ता, सुमित कुमार वर्णवाल, आकाश अरोड़ा, कुंदन विश्वकर्मा, निश्चय कुमार व चंदन कुमार आदि कई लोग शामिल थे ।












