Aba News

लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार सोमवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार से जुड़ी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतर विभागीय भूमि हस्तांतरण, म्यूटेशन, म्यूटेशन अपील, भूमि सीमांकन, किराया संग्रह, परिशोधन, पीजी पोर्टल/सीपीजीआरएएमएस और ई-राजस्व न्यायालय (आरसीएमएस) से संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैंप लगाकर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने 90 दिनों से अधिक समय से लंबित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित एवं अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया तेज करने और जहां भूमि हस्तांतरण लंबित है वहां अंचलवार भूमि चिह्नित कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, जिला अवर निबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें