Aba News

मनरेगा पर हमले के खिलाफ भाकपा माले का समाहरणालय में धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ भाकपा (माले) ने सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में एकदिवसीय धरना–प्रदर्शन किया। पार्टी ने मनरेगा को मजबूत करने, न्यूनतम 200 दिन का रोजगार, 600 रुपये दैनिक मजदूरी, भुगतान में देरी खत्म करने और मजदूर विरोधी प्रावधानों को वापस लेने की मांग उठाई। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार फंड कटौती, डिजिटल उपस्थिति और जॉब कार्ड रैशनलाइजेशन के जरिए मनरेगा को कमजोर कर रही है, जिससे मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूर, किसान, छात्र और महिलाएं लगातार नीतिगत हमलों से प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे में व्यापक जन आंदोलन जरूरी है। धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय में एसी बिजय सिंह बिरुवा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। माले नेताओं ने 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और सभा आयोजित करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें