Aba News

ED कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

ईडी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कथित रूप से परेशान किए जाने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा केस खारिज किए जाने के बाद गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो”, “संवैधानिक संस्थाओं से छेड़छाड़ नहीं चलेगी” और “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन कई घंटे तक चला, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अदालत के फैसले ने स्पष्ट कर दिया कि आरोप निराधार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी इस तरह की कार्रवाई हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें