Aba News

पूर्णानगर में महाब्रह्मणों का शक्ति प्रदर्शन, नई जिला कमेटी के साथ संगठन को मिली नई दिशा

गिरिडीह जिले के पूर्णानगर में रविवार को झारखंड महाब्राह्मण संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश महासचिव शिवशंकर तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भीम पांडे विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दादा परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच संचालन प्रदेश संरक्षक उमेश तिवारी ने किया। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और भावी रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।

सम्मेलन के दौरान पुरानी जिला कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का गठन किया गया। हांडाडीह निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष तथा पूर्णानगर निवासी विकाश तिवारी को जिला सचिव चुना गया। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मत चयन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें