Aba News

पचम्बा–जारीडीह में “नबी की पुकार” सामाजिक फाउंडेशन की हुई शुरुआत, 100 कंबल वितरित

गिरिडीह जिले के पचम्बा–जारीडीह क्षेत्र में रविवार को “नबी की पुकार” नामक सामाजिक फाउंडेशन की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा को मूल उद्देश्य बनाते हुए फाउंडेशन की नींव रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रियाज अहमद एवं इरशाद अहमद उपस्थित रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अंसारी और सेक्रेटरी डॉ. इकबाल मास्टर की अगुवाई में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर मौलाना हसीबुल कादरी, मौलाना मोहम्मद शालिम कासमी, सलीम अंसारी, आज़ाद मिर्ज़ा, आफताब आलम, चांद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

फाउंडेशन ट्रस्ट ने बताया कि “नबी की पुकार” का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोज़गारी, गरीब व अनाथ बच्चों की सहायता, बच्चियों की शादी-विवाह एवं भरण-पोषण के साथ-साथ ब्याज-रहित ऋण जैसी सेवाएं सभी धर्मों और वर्गों के लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से करीब 100 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया, जिससे ठंड में लोगों को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें