Aba News

नगर निकाय चुनाव में अकेले दम पर उतरेगी रालोजपा, संगठन विस्तार पर जोर

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रा.लोजपा) झारखंड में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ अकेले लड़ने की तैयारी में है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गिरिडीह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के विलय या किसी अन्य दल में शामिल होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं। राजकुमार राज ने राज्य सरकार से मांग की कि नगर निकाय चुनाव पार्टी आधार पर कराए जाएं और जल्द से जल्द आरक्षण रोस्टर जारी किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रालोजपा पूरे झारखंड में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। इसके तहत सभी जिलों और क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रालोजपा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी और नगर निकायों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें