मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से टावर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीरें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए जीवनरेखा है, जिसे महात्मा गांधी के नाम से जोड़कर सम्मान दिया गया था।

जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी से जुड़े प्रतीकों और योजनाओं को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधीजी का नाम हटाने का प्रयास देश की भावना और गांधी विचारधारा का अपमान है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।












