Aba News

बगोदर बाजार में चोरों का आतंक, बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदर बाजार में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बाजार निवासी मोहन चौरसिया के घर में घुसकर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। बताया गया कि मोहन चौरसिया किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे और घर बंद था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही भुक्तभोगी ने बगोदर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजारवासियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें