Aba News

गिरिडीह पुलिस ने किया पुलिस–मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह पुलिस द्वारा आज नये पुलिस केंद्र स्थित सभागार में पुलिस–मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, महासचिव अरविंद कुमार, रमेश प्रभाकर, लक्ष्मी अग्रवाल, प्रवीण रॉय एवं अमरनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल, पारदर्शिता तथा सकारात्मक सहयोग के साथ कार्य करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

मौके पर पत्रकार सूरज सिन्हा, प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक सहाय, विनोद शर्मा, मृणाल सिन्हा, आशीष विश्वकर्मा, एजाज़ अहमद, पीयूष मिश्रा, विकास सिंह, लालू मिलन, इमरान आलम, सुजीत कुमार, निशांत गुप्ता, विवेक गुप्ता, गौरव कुमार, मनोज कुमार, श्याम कुमार, पंचानंद कुमार, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव, केसु तिवारी, संतोष तिवारी, नवाज, नफीस अजहर, कैफ, दानिश, नौशाद सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें