Aba News

पंचायत सचिवालयों में ही हों आधार और जमीन के काम, जनता को राहत मिले

फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने सभी पंचायतों में साप्ताहिक पंचायत स्तरीय कार्य दिवस लागू करने की मांग की है, ताकि आधार कार्ड, जमीन ऑनलाइन, त्रुटि-सुधार जैसे आवश्यक कार्य पंचायत सचिवालयों में ही निपटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण आम लोगों को प्रखंड और अंचल कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। इसी के विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा। वे बेंगाबाद प्रखंड के तेलोनारी पंचायत अंतर्गत गमतरिया गांव में 16 जनवरी को होने वाले महेंद्र सिंह शहादत संकल्प दिवस की तैयारी के तहत जनसंपर्क के दौरान बोल रहे थे।

मौके पर ग्रामीणों ने पेयजल, राशन वितरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पैक्स की कमी जैसी समस्याएं रखीं। राजेश यादव ने कहा कि अब जनता को अपने मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करना होगा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें