Aba News

करहरबारी पंचायत में जरूरतमंदों को 270 कंबल, ठंड में राहत मिली

करहरबारी, गिरिडीह बढ़ती ठंड को देखते हुए करहरबारी पंचायत में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया सहारा खातून ने किया। इस अवसर पर कुल 270 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए। झारखंड सरकार द्वारा मुखिया कोटे से 80 कंबल, पंचायत समिति कोटे से 40 कंबल और सीसीएल के सीएसआर फंड से 150 कंबल प्राप्त हुए।

कंबल पाकर गरीब और असहाय लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। मौके पर मुखिया सहारा खातून, मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी, पंचायत सचिव स्नेहा कुमारी, उप-मुखिया लखन चौधरी, पंचायत समिति सदस्य मनोज दास सहित वार्ड के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस पहल से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को महत्वपूर्ण राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें