Aba News

बगोदर में बिरहोर छात्राओं को ठंड से राहत, 58 कंबल वितरित

बगोदर प्रखंड अंतर्गत अलगडीहा पंचायत स्थित आदिम जनजातीय आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय, बालक में अध्ययनरत बिरहोर छात्राओं के बीच ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 58 कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम बगोदर–सरिया अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बगोदर एवं उप प्रमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए आदिम जनजातीय समुदाय की बालिकाओं को सुरक्षित और स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कंबल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें