गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार नरेश सुमन के भाई बिनोद कुमार मिश्र (59 वर्ष) का गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गॉल ब्लैडर में स्टोन के कारण हुए संक्रमण से पीड़ित थे। इलाज के लिए उन्हें नासिक ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बिनोद कुमार मिश्र अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय पत्रकारों, शुभचिंतकों और सामाजिक लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।












