गिरिडीह भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा की 27वीं शहादत बरसी बिरनी प्रखंड के सभी 28 पंचायतों में जनरल बॉडी (जीबी) बैठकों के माध्यम से श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके संघर्षों को याद करते हुए शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठकों के दौरान 16 जनवरी को होने वाले गरीबों के जननायक कामरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भी संकल्प सभा आयोजित की गई। भाकपा (माले) के बिरनी प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने बताया कि पार्टी गरीब, किसान और मजदूरों की लड़ाई को सदन और सड़कों तक मजबूती से आगे बढ़ा रही है। इस वर्ष शहादत दिवस पर 25 हजार की गोलबंदी (जनसमर्थन) का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष और मजबूत किया जा सके।












