गिरिडीह जिले की दर्जनों शाखाओं में कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं बरसी मनाई गई। जिला कमिटी के साथियों ने कार्यक्रम की अगुवाई की और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नारे लगाए। हरिचक, कोलिमारंग, महुवांड, मधुबन समेत अन्य क्षेत्रों में भी उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों और विचारों को याद किया गया। भाकपा माले के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं और बच्चों ने भी इस अवसर में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने कॉमरेड के आदर्शों और संघर्ष को अपने कार्यों में जीवित रखने का संकल्प लिया।

साथ ही 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी और चर्चा भी की गई। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव कॉमरेड मसुदन कोल्ह, सनातन साहु, किशोर राय, भीम कोल्ह सहित कई अन्य साथियों ने भाग लिया। कोलिमारंग, कमरशाली और पीरटांड़ में भी विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर नारे लगाए और शहीदों की स्मृति को सम्मानित किया।












