Aba News

गिरिडीह कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई का गठन

गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की गिरिडीह कॉलेज में नई इकाई का आज औपचारिक रूप से गठन किया गया। कॉलेज के आर्ट्स बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत शोध संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा, जिला संयोजक मंटू मुर्मू, नगर उपाध्यक्ष आदित्य बेसरा और नगर मंत्री नीरज चौधरी सहित कई वरिष्ठ अभाविप पदाधिकारी उपस्थित थे। वक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से गिरिडीह कॉलेज में इकाई की घोषणा नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी, शौचालय और शिक्षकों से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नई इकाई के गठन से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

कार्यक्रम के दौरान नई कमेटी का गठन भी किया गया। कॉलेज अध्यक्ष के रूप में अंकुश सिंह, उपाध्यक्षों में संदीप वर्मा, विवेक और पायल तिवारी चुने गए। वहीं कॉलेज मंत्री कृष पासवान, सह मंत्री दीपक वर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख बिट्टू मोदी, एनसीसी प्रमुख माही झा सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्त किया गया। मौके पर नगर सह मंत्री अनीश रॉय, सदानंद राय, शुभम ताती और अभिजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें