Aba News

देवरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो–चकाई मुख्य मार्ग पर चतरो पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जमुआ थाना क्षेत्र के गोलोडीह गांव निवासी गौरव कुमार, निवारण राय और सचिन राय एक ही बाइक पर सवार होकर सौरन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के क्रम में एक मारुति कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसमें गौरव कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को हल्की चोटें बताई जा रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गौरव कुमार को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें