Aba News

झाड़ियों में बैठकर चल रहा था साइबर ठगी का खेल, पुलिस की दबिश में दो अपराधी धराए

गिरिडीह में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ताराटांड जाने वाली मुख्य सड़क पर उसरी नदी पुल के पास झाड़ियों में छिपकर ठगी कर रहे दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापुर निवासी रोहित कुमार शर्मा और रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, पांच सीम कार्ड और एक बाइक जब्त की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फोन-पे और गूगल-पे पर रेंडम नंबर डालकर यूपीआई लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे। साथ ही ‘लोटस एनई’ नामक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें