Aba News

ईएसआईसी–ईपीएफओ पंजीकरण को लेकर गिरिडीह में अहम बैठक, उद्यमियों को मिली योजनाओं की विस्तृत जानकारी

गिरिडीह कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जिला प्रबंधक अमर कुमार सिन्हा एवं कर्मचारी भविष्य निधि कोषांग के प्रवर्तन पदाधिकारी सुजीत कुमार के साथ गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय मधुबन वेजेस के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कोईलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव गोपाल भदानी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सिन्हा ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक कर्मचारियों का निबंधन कराने वाले नियोजकों को विभाग की ओर से कई विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं और सभी उद्यमियों से ईएसआईसी वेबसाइट पर समय रहते पंजीकरण पूरा करने का आग्रह किया।

 

वहीं ईपीएफओ प्रवर्तन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने 30 अप्रैल 2026 तक अधिक से अधिक कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत उद्यमियों के निबंधन पर जोर दिया। बैठक में उद्यमियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया। जीडीसीसी अध्यक्ष, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष विकास खेतान सहित कई सदस्यों की मौजूदगी में हुई यह बैठक उद्यमियों और कर्मचारियों दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें