गिरिडीह जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए मानव सेवा परिवार की ओर से जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य की शुरुआत की गई। इसी क्रम में गिरिडीह के उपनगरी क्षेत्र पचंबा स्थित कल्याणडीह में वार्ड संख्या 1 और 2 के बुजुर्गों के बीच 150 कंबलों का वितरण किया गया। ठंड से राहत मिलने पर बुजुर्गों के चेहरे पर सुकून नजर आया। वहीं पढ़ाई कर रहे बच्चों को पेंसिल कलर देकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

मानव सेवा परिवार के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम में यह अभियान चलाया जा रहा है और पूरे ठंड के दौरान प्रतिदिन जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का लक्ष्य है। इस मौके पर अशोक केडिया, संजय मोदी, मीकू केडिया, बंटी केडिया, प्रमोद अग्रवाल एवं प्रेमा तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की।













