Aba News

इसरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के पास मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल डुमरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगामाटी निवासी हैदर अली बाइक से इसरी बाजार की ओर जा रहा था, जबकि गुरुटांड निवासी राहुल महतो इसरी से डुमरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाजार के समीप दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में हैदर अली व एक अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि राहुल महतो को गंभीर हालत में धनबाद स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें